Newswahni

महीने के पहले दिन सस्ता हुआ सिलेंडर दिल्ली से कोलकाता तक घटे दाम ये हैं नए रेट…



LPG Cylinder Price Cut: हर महीने की पहली तारीख को देश में कई ऐसे वित्तीय बदलाव होते हैं, जो सीधे हमारी जेब पर असर डालते हैं। अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही आम जनता और व्यापारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी कटौती की है, जिससे बिजनेस चलाने वालों को बड़ी राहत मिलेगी।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट घटाए हैं, जिसके बाद दिल्ली में यह 202 रुपये सस्ता हुआ है। ताजा कटौती के बाद राजधानी में 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 2728 रुपये में मिलेगा। इससे पहले इसका रेट 2,930 रुपये था।

वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 209 रुपये कम हो गई है। इस बदलाव के बाद कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,872.50 रुपये हो गया है। हालांकि, इस बार 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर (घर की रसोई वाले सिलेंडर) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसी के साथ उपभोक्ताओं को पहले की तरह ही दरों पर सिलेंडर मिलता रहेगा।

चारों महानगरों में घरेलू LPG सिलेंडर के दाम

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटने से रेस्टोरेंट, होटल और चाय स्टॉल चलाने वाले छोटे-बड़े कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है। इससे उनके मुनाफे में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

इससे पहले जुलाई महीने में भी कमर्शियल सिलेंडर के दामों में कटौती हुई थी। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट 183 रुपये से ज्यादा घटा दिए गए थे। कटौती के बाद दिल्ली में 19 Kg वाले LPG सिलेंडर के दाम 3,113.50 रुपये से कम होकर 2,930 रुपये, कोलकाता में 3,255.50 रुपये से घटकर 3,081.50 रुपये रह गई थी। अब पहली तारीख को सुबह-सुबह कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रूप में फिर बड़ी राहत मिली है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top