Newswahni

आरा में संदिग्ध हालत में युवक की मौत बस स्टैंड में बेहोशी की हालत में मिला था परिजन ने दोस्त पर लगाया नशीला…




आरा के प्राइवेट बस स्टैंड में संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। परिजन ने उसके दोस्त पर ही नशीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान श्री टोला निवासी जोगिन्द्र पासवान के पुत्र राजेश पासवान(29) के तौर पर हुई है। पेशे से मजदूर था। घटना नवादा थाना क्षेत्र की है। मृतक के छोटे भाई चाहत कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह मोहल्ले का ही उसका दोस्त मुकेश कुमार घर पर आया। उसे बोला कि चलो काम पर चलना है। इसके बाद वह उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गया। काफी देर तक नहीं लौटने पर खोजबीन करने निकले। बस स्टैंड में बेहोशी की हालत में पड़ा था। वहां से उठाकर सदर अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने चेकअप पर मृत घोषित कर दिया। छानबीन में जुटी पुलिस पोस्टमार्टम के बाद पुलसि ने शव परिजनों को सौंप दिया। भाई चाहत कुमार ने उसके दोस्त मुकेश कुमार पर नशीला पदार्थ खिलाने के कारण अपने भाई के मौत होने की आशंका जताई है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। घर में मचा कोहराम मृतक अपने चार भाई-बहन में सबसे बड़ा था। परिवार में पत्नी सीमा देवी, दो पुत्र रेहान, रौनक और एक पुत्री वन्या है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। पत्नी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। इसके पश्चात मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं दूसरी तरफ मृतक के छोटे भाई चाहत कुमार ने उसके दोस्त मुकेश कुमार द्वारा नशीला चीज खिलाने के कारण अपने भाई के मौत होने की आशंका जताई है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व दो बहन में बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी सीमा देवी व दो पुत्र रेहान, रौनक एवं एक पुत्री वन्या है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी पत्नी सीमा देव परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top