Newswahni

Madhepura Kendriya Vidyalaya Admission 2026


मधेपुरा में केंद्रीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बालवाटिका-I, II, III तथा कक्षा एक से पांच तक नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

.

प्रवेश के लिए ऑफलाइन पंजीकरण की तिथि 30 जुलाई से 10 अगस्त तक निर्धारित की है। इच्छुक अभिभावक प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

पंजीकरण प्रपत्र वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं

पंजीकरण फॉर्म प्राप्त करने तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ भरे हुए आवेदन जमा करने के लिए अभिभावकों को केंद्रीय विद्यालय के कार्यालय से संपर्क करना होगा।

फिलहाल विद्यालय का कार्यालय एसएनपीएम प्लस-टू विद्यालय, सुभाष चौक, मेन बाजार रोड, मधेपुरा परिसर में संचालित हो रहा है। इसके अलावा पंजीकरण प्रपत्र पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय खगड़िया की वेबसाइट से भी प्राप्त किया जा सकता है।

बच्चे की आयु 3 और 4 वर्ष से कम हो

प्रवेश के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। 31 मार्च 2026 तक बालवाटिका-I में प्रवेश के लिए बच्चे की आयु न्यूनतम तीन वर्ष एवं चार वर्ष से कम होनी चाहिए।

बालवाटिका-II के लिए चार से पांच वर्ष, बालवाटिका-III के लिए पांच से छह वर्ष, कक्षा-एक के लिए छह से आठ वर्ष, कक्षा-दो के लिए सात से नौ वर्ष, कक्षा-तीन के लिए आठ से दस वर्ष, कक्षा-चार के लिए नौ से 11 वर्ष तथा कक्षा-पांच के लिए 10 से 12 वर्ष से कम आयु निर्धारित की गई है।

सीटों का आरक्षण मार्गदर्शिका के अनुसार

सभी कक्षाओं में सीटों का आरक्षण केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की प्रवेश मार्गदर्शिका 2026-27 के अनुसार किया जाएगा। प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक प्रवेश वेबसाइट पर उपलब्ध है। वहीं, आवेदन के साथ जमा किए जाने वाले आवश्यक प्रमाण-पत्रों और दस्तावेजों की सूची विद्यालय कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

प्रवेश सूचना में अभिभावकों को यह भी बताया गया है कि आवेदन पत्र में किसी प्रकार की गलत या भ्रामक जानकारी पाए जाने पर प्रवेश प्रक्रिया के किसी भी चरण में आवेदन अथवा नामांकन निरस्त किया जा सकता है।

पंजीकरण कराने मात्र से प्रवेश का सुनिश्चित नहीं

साथ ही, विद्यालय की ओर से बुलाए जाने पर निर्धारित समय पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। विद्यालय प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल पंजीकरण कराने मात्र से प्रवेश का अधिकार सुनिश्चित नहीं होगा। अंतिम नामांकन केंद्रीय विद्यालय संगठन के निर्धारित नियमों एवं उपलब्ध सीटों के आधार पर ही किया जाएगा। केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन के लिए मधेपुरा अंचल के मौजा साहुगढ़ में 5 एकड़ 50 डिसमिल 156 वर्ग कड़ी सरकारी भूमि 30 वर्ष की लीज पर केंद्रीय विद्यालय संगठन को उपलब्ध करा दी है। इसी भूमि पर विद्यालय का अपना परिसर विकसित किया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top