Newswahni

महिला ने नगर पंचायत प्रतिनिधि पर दुष्कर्म का आरोप लगाया किशनगंज में नशीला पदार्थ देकर रेप बोली बेटी के साथ भी अनुचित व्यवहार…




किशनगंज के पौआखाली थाना क्षेत्र की एक महिला ने नगर पंचायत पौआखाली के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ लल्लू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने थाना में लिखित आवेदन देकर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने और बेटी के साथ अनुचित व्यवहार का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पति को नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया महिला ने अपने आवेदन में बताया कि 28 जुलाई 2026 की रात उसकी बेटी से जुड़े एक पारिवारिक विवाद के समाधान के लिए पंचायत कराने के बहाने उसे, उसकी बेटी और उसके पति को एक वाहन से ले जाया गया। महिला का आरोप है कि रास्ते में उसके पति को कथित रूप से नशीला पदार्थ दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गए। शिकायत के अनुसार, उन्हें निर्धारित स्थान पर नहीं ले जाकर किशनगंज शहर के पश्चिम पाली स्थित एक होटल में ठहराया गया। महिला ने आरोप लगाया है कि होटल में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। साथ ही, उसकी बेटी के साथ भी अनुचित व्यवहार और दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है। थानाध्यक्ष बोले- मामले की जांच की जा रही महिला ने अपने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि आरोपी एक प्रभावशाली व्यक्ति है, और उसे तथा उसके परिवार को जान-माल का खतरा है। इस मामले में पौआखाली थानाध्यक्ष शंखराज कर्ण ने जानकारी दी कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल किशनगंज में महिला का मेडिकल जांच करवाया जा रहा है, जिसके बाद मामले को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top