अररिया के युवाओं के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध है। जिला नियोजनालय एवं संयुक्त श्रम भवन, अररिया परिसर में 30 जुलाई, गुरुवार को सुबह 10:30 बजे से एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप के माध्यम से 60 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 10वीं और 12व
.
फील्ड वर्क के पदों पर होगा चयन
जिला नियोजनालय के अनुसार, स्वतंत्र माइक्रोफाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, पूर्णिया द्वारा फील्ड वर्क के पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। कैंप की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर अभ्यर्थियों का 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

आधार कार्ड- पासपोर्ट फोटो लेकर आएं
कंपनी द्वारा कुल 60 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 12,500 रुपये का वेतन दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर जॉब कैंप में पहुंचने की अपील की गई है।
उन्हें अपने साथ आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार का फोटो, नियोजनालय का निबंधन प्रमाण-पत्र तथा सभी शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक मूल प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा। अधिकारियों का कहना है कि सभी दस्तावेज उपलब्ध होने से चयन प्रक्रिया सुचारु और पारदर्शी रहेगी।
जॉब कैंप पूरी तरह निःशुल्क
जिला नियोजन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह जॉब कैंप पूरी तरह निःशुल्क है। इसमें भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का पंजीकरण या अन्य शुल्क नहीं लिया जाएगा।
उन्होंने युवाओं से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति या संस्था को पैसे न दें। जिला नियोजनालय इस भर्ती प्रक्रिया में केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका निभा रहा है।
नियुक्ति, सेवा की शर्तें और रोजगार से जुड़े सभी निर्णय संबंधित निजी नियोजक द्वारा लिए जाएंगे। जॉब कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता भी नहीं दिया जाएगा।
रोजगार अवसर का लाभ उठाने की अपील
जिला नियोजनालय ने जिले के योग्य एवं इच्छुक बेरोजगार युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में जॉब कैंप में भाग लेकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।