Newswahni

हॉस्टल में फंदे से लटका मिला नर्सिंग छात्रा का शव किशनगंज में परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप रात में रील किया था…




किशनगंज शहर के वार्ड नंबर-1 स्थित निजी नर्सिंग संस्थान के छात्रावास में बुधवार को नर्सिंग छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया। मृतका की पहचान पश्चिम बंगाल के गुंजारिया निवासी तंजलि (23) के रूप में हुई है। वह रेडिएंट ग्रुप के नर्सिंग संस्थान की छात्रा थी और छात्रावास में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन छात्रावास पहुंचे। उन्होंने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने रेडिएंट ग्रुप के कर्मचारी पटकोई कलां निवासी राहुल कुमार दास पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। मंगेतर से बात करने के बाद व्हाट्सएप पर लगाई थी रील मृतका के मंगेतर रजाबुल ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10:30 बजे उनकी तंजलि से फोन पर बात हुई थी। उनके अनुसार, तंजलि बेहद खुश थी क्योंकि बुधवार को उसे अपना नर्सिंग प्रमाणपत्र मिलने वाला था। वे दोनों रायगंज से साथ में सर्टिफिकेट लेने जाने वाले थे। रजाबुल ने दावा किया कि तंजलि ने रात करीब 1:30 बजे अपने व्हाट्सएप पर एक सकारात्मक स्टेटस भी लगाया था। रजाबुल का कहना है कि जो लड़की अपने भविष्य को लेकर इतनी उत्साहित थी, वह अचानक आत्महत्या नहीं कर सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक सुनियोजित साजिश के तहत की गई हत्या है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। हॉस्टल में सुरक्षा के लिए नहीं लगाए गए CCTV कैमरा वहीं, मृतका के दादा ने भी फंदे से लटके शव को संदिग्ध बताते हुए इसे आत्महत्या मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद रेडिएंट संस्थान का कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी छात्रावास नहीं पहुंचा। उन्होंने संस्थान की व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। परिजनों का कहना है कि छात्रावास में कई छात्राएं रहती हैं, लेकिन वहां सुरक्षा के नाम पर न तो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और न ही कोई सुरक्षा गार्ड तैनात है। उनका आरोप है कि संस्थान की लापरवाही ने छात्राओं की सुरक्षा को पूरी तरह भगवान भरोसे छोड़ रखा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, परिजनों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की उम्मीद जताई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top