Newswahni

एनकाउंटर में घायल कैदी वेंटिलेटर तोड़कर फरार चार जवान तैनात थे फिर भी भागा संचालक से लाख की लूट में था शामिल…




सीतामढ़ी का कुख्यात अपराधी सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से फरार हो गया। कैदी की रखवानी के लिए 4 जवान तैनात किए गए थे, लेकिन फिर वो सबको चकमा देकर बाथरुम का वेंटिलेटर तोड़कर भाग निकला। कैदी की पहचान फेकन के रुप में हुई है। 25 दिन पहले पुलिस ने उसे एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली मार थी। गोली लगने के बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एसपी अमित रंजन ने यह भी बताया कि ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। 3 जुलाई को एनकाउंटर में पैर में लगी थी गोली 3 जुलाई को सीतामढ़ी में पुलिस ने CSP संचालक से डेढ़ लाख रुपए लूटने वाले आरोपी को दौड़ाकर गोली मारी थी। फेकन कुमार के पैर में गोली लगी। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को फेकन कुमार ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस को सूचना मिली कि वो अपने साथियों के साथ रीगा थाना क्षेत्र में पहुंचा है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही फैकन और उसके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली फेकन के पैर में लगी और वो जमीन पर गिर पड़ा। सीतामढ़ी में एनकाउंटर के बाद की कुछ तस्वीरें देखिए… SP बोले- पुलिस पर फायरिंग की, हमने जवाबी कार्रवाई की SP अमित रंजन ने बताया कि 1 जुलाई को रीगा थाना क्षेत्र में CSP संचालक से 1.50 लाख रुपए की लूट हुई थी। इस मामले में रीगा थाना में FIR दर्ज कर SDPO के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर रीगा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने गिरोह के 5 अपराधियों को घेर लिया। एक बदमाश ने मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल अपराधी को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। अब जानिए फैकन गैंग ने कैसे वारदात को अंजाम दिया था सीतामढ़ी जिले के रिगा थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े एक ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) संचालक से ₹1.70 लाख की लूट हुई थी। अनहाड़ी स्थित सेंट्रल बैंक के सीएसपी में अपाचे सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल के बल पर इस वारदात को अंजाम दिया। सीएसपी संचालक राजेश्वर ठाकुर अपनी दुकान में बैठे थे, तभी अपाचे बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। बदमाशों ने दुकान में घुसकर शटर गिरा दिया, जिससे बाहर से आवाजाही बंद हो गई। इसके बाद उन्होंने पिस्टल दिखाकर संचालक को धमकाया और गल्ले तथा उनकी जेब में रखे कुल ₹1.70 लाख लूटकर फरार हो गए। वारदात के जुड़ी तस्वीरें देखिए… 10 दिन पहले फेकन शादीशुदा महिला से मिलने गया था, भीड़ ने पीटा था जिस फेकन के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है उसे सीतामढ़ी के बोखरा थाना क्षेत्र में लोगों ने पीटा था। फेकन की फेसबुक से एक शादीशुदा महिला से दोस्ती हुई थी। वो महिला से मिलने के लिए करीब 50 किलोमीटर दूर उसके मायके पहुंच गया। रातभर वहां रुकने के बाद सुबह ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और बिजली के खंभे से बांध दिया। महिला दो बच्चों की मां है। इन दिनों वह अपने मायके, बोखरा थाना क्षेत्र के एक गांव में आई हुई थी। लोगों ने बताया था कि फेकन महिला से मिलने उसके मायके पहुंचा था और रात में वहीं ठहर गया। सुबह ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि ग्रामीणों ने उसके हाथ रस्सी से बांधकर उसे बिजली के खंभे से बांध दिया। घटना की सूचना फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। देखें, मौके से आई तस्वीरें…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top