Newswahni

गवाह ठिकानों पर छापेमारी पेपर लीक मामले में ने दाखिल की चार्जशीट एक्सपर्ट समेत को बनाया आरोपी…



NEET UG पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ा एक्शन लिया है। जांच एजेंसी ने मंगलवार को विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में 13 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र (चार्जशीट) दाखिल कर दिया। मामले की सुनवाई के लिए गठित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट इस चार्जशीट पर बुधवार को संज्ञान ले सकता है। यह चार्जशीट CBI की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने दाखिल की है।

CBI ने आगे की जांच को खुला रखा है और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अधिकारियों की भूमिका की जांच भी जारी रखी हुई है। यह मामला BNS 2023 की धारा 315(5), 318(4), 61(2), 238, 303(2); प्रिवेंशन ऑफ करप्शन (PC) एक्ट 1988 की धारा 13(2) और 13(1)(a); और पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट, 2024 की धारा 10 ,धारा 3, 4, 5 और 11 के साथ के तहत दर्ज किया गया था।

CBI की चार्जशीट में किस-किस का नाम

दायर चार्जशीट में आरोपियों के नाम- आरोपी यश यादव, मांगीलाल बिवाल, दिनेश बिवाल, विकास बिवाल, शुभम खैरनार, धनंजय लोखंडे, प्रहलाद कुलकर्णी, तेजस हर्षद कुमार, डॉ. मनोज शिरुरे, शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर, मनीषा वाघमारे, मनीषा मंधारे और मनीषा संजय हवलदार न्यायिक हिरासत में हैं। जांच एजेंसी इस मामले में कई गंभीर धाराओं में कार्रवाई की है।

सीबीआई ने अदालत को बताया कि मामले में जांच फिलहाल जारी है और NTA के कुछ अधिकारियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। हाल ही में इस मामले से जुड़े 47 NTA अधिकारियों को निलंबित किया गया था। इस मामले में 12 मई को एक सरकारी अधिकारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

दाखिल की गई चार्जशीट में 360 गवाहों, 422 दस्तावेजों और 43 भौतिक सबूतों को शामिल किया गया है। देश भर में 92 ठिकानों पर छापेमारी और डिजिटल फॉरेंसिक जांच के बाद CBI ने पेपर लीक के पूरे नेटवर्क और मनी ट्रेल का पर्दाफाश किया है। इस मामले में कल, 29 जुलाई को कोर्ट में अहम सुनवाई होगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top