Newswahni

सीतामढ़ी में राजद के कई नेता भाजपा में हुए शामिल पूर्व सांसद डॉ अर्जुन राय ने जुलाई को इस्तीफा देने की घोषणा की…




सीतामढ़ी में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। सीतामढ़ी के पूर्व सांसद और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. अर्जुन राय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उनके साथ सीतामढ़ी के पूर्व लोक अभियोजक बिमल शुक्ला, राजद महिला प्रकोष्ठ की पूर्व नेत्री सीमा गुप्ता और रून्नीसैदपुर से जिला परिषद सदस्य पूनम देवी भी भाजपा में शामिल हुई हैं। सूत्रों के अनुसार, इन नेताओं ने राजद संगठन में कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं की कथित उपेक्षा तथा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा पर्याप्त महत्व नहीं दिए जाने से नाराज होकर पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है। हालांकि, इस दावे पर राजद की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। राजद से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामा उल्लेखनीय है कि डॉ. अर्जुन राय ने 25 जुलाई को सीतामढ़ी में एक कार्यक्रम के दौरान राजद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। इसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन थामा। डॉ. राय 2024 के लोकसभा चुनाव में सीतामढ़ी संसदीय क्षेत्र से राजद के प्रत्याशी थे और उन्हें लगभग पांच लाख मत मिले थे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि डॉ. अर्जुन राय के भाजपा में शामिल होने से सीतामढ़ी की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव आ सकता है। इससे पहले शिवहर लोकसभा सीट से राजद प्रत्याशी रहीं रितु जायसवाल भी राजद छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुकी हैं। सीतामढ़ी और शिवहर, दोनों लोकसभा क्षेत्रों के पूर्व राजद उम्मीदवारों का भाजपा में जाना महागठबंधन के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे इन लगातार राजनीतिक घटनाक्रमों ने बिहार की सियासत को गरमा दिया है। भाजपा इसे अपने संगठन के विस्तार और जनाधार में वृद्धि का संकेत बता रही है, जबकि विपक्षी दल अब इस बदलाव के राजनीतिक असर पर नजर बनाए हुए हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top