Newswahni

शिवहर में एयरपोर्ट बनाने का केंद्र को नहीं मिला प्रस्ताव सांसद लवली आनंद बोलीं प्रयास जारी रहेगा…




केंद्र सरकार ने शिवहर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट निर्माण के लिए अब तक कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं होने की जानकारी दी है। यह जानकारी नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने लोकसभा में सांसद लवली आनंद के सवाल के जवाब में दी। सांसद ने हालांकि कहा है कि उनका प्रयास जारी रहेगा। सांसद लवली आनंद ने संसद में मौखिक प्रश्न संख्या 77 के माध्यम से शिवहर में हवाई अड्डे के निर्माण का मुद्दा उठाया था। इसके लिखित जवाब में नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने बताया कि ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट नीति, 2008 के तहत नए हवाई अड्डे के विकास की पहल संबंधित राज्य सरकार या इच्छुक एयरपोर्ट डेवलपर द्वारा की जाती है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि शिवहर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के विकास के लिए साइट क्लीयरेंस से संबंधित कोई प्रस्ताव अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। पुनौरा धाम क्षेत्र में पर्यटन की संभावना सांसद ने अपने प्रश्न में शिवहर और पुनौरा धाम क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला था। उन्होंने पटना और दरभंगा एयरपोर्ट की दूरी तथा क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत शिवहर में विमान सेवा शुरू किए जाने की संभावनाओं के बारे में भी केंद्र सरकार से जानकारी मांगी थी। केंद्र के इस जवाब के बाद अब शिवहर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए राज्य सरकार की पहल और प्रस्ताव भेजे जाने की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। सांसद लवली आनंद ने दोहराया कि शिवहर की बेहतर कनेक्टिविटी, पर्यटन और समग्र विकास के लिए हवाई अड्डा महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इसके निर्माण के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top