Newswahni

अबूधाबी एयरपोर्ट पर नवादा का युवक हिरासत में पोस्ता दाना लगी मिठाई ले जाने पर अधिकारीयों ने रोका…




नवादा के धमौल थाना क्षेत्र के तुर्कबन गांव निवासी सतीश कुमार (27) को अबूधाबी एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया है। उसे पोस्ता दाना लगी मिठाई साथ ले जाने के कारण रोका गया। इस घटना से परिजनों में चिंता का माहौल है। परिजनों के अनुसार, सतीश कुमार 22 जुलाई को पटना एयरपोर्ट से अहमदाबाद होते हुए अबूधाबी के लिए रवाना हुआ था। वह अपने साथ धमौल बाजार से खरीदी गई रसकदम मिठाई ले जा रहे थे, जिस पर पोस्ता दाना लगा हुआ था। मामले से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब सिलसिलेवार जानिए पूरी घटना… अबूधाबी एयरपोर्ट पर जांच के दौरान अधिकारियों ने मिठाई पर लगे पोस्ता दाना को देखा, जिसके बाद सतीश कुमार को हिरासत में ले लिया गया। परिजनों ने बताया कि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में पोस्ता दाना प्रतिबंधित है। युवक फिलहाल पुलिस हिरासत में है। भारत में बैन नहीं पोस्ता दाना भारत में पोस्ता दाना का उपयोग कई मिठाइयों और खाद्य पदार्थों में सामान्य रूप से होता है और यह प्रतिबंधित नहीं है। हालांकि, यूएई में पोस्ता दाना से जुड़े नियम बेहद सख्त हैं। वहां अनजाने में भी इसे या इससे युक्त खाद्य सामग्री साथ ले जाने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। युवक के परिजन भारतीय दूतावास और संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं ताकि सतीश को सहायता मिल सके और उसे हिरासत से रिहा कराया जा सके। प्रतिबंधित सामानों की जानकारी लेने की अपील फूड इंस्पेक्टर अजय कुमार ने पोस्ता दाना के संबंध में बताया कि यह कोई नशीला पदार्थ नहीं है और भारत में इस पर कोई प्रतिबंध नहीं है। इसका उपयोग खाद्य पदार्थों में किया जाता है। इस घटना ने विदेश यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह महत्वपूर्ण संदेश दिया है कि वे जिस देश की यात्रा कर रहे हैं, वहां के आयात और प्रतिबंधित वस्तुओं से संबंधित नियमों की पहले से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top