Newswahni

आज भर झेलनी होगी उमस कल से कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट




पटना समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में रविवार को दिनभर तेज धूप खिली रही। उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा और तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में राज्य के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। हालांकि यह बढ़ोतरी ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून पूरे बिहार में सक्रिय है और 28 जुलाई से इसकी गतिविधियां तेज होने की संभावना है। जुलाई में अब तक राज्य में सामान्य से करीब 39 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग का मानना है कि महीने के अंतिम दिनों में बारिश होने से कमी कुछ हद तक कम हो सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में केवल जहानाबाद, शेखपुरा, पटना और वैशाली के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। सर्वाधिक 4.5 मिमी बारिश जहानाबाद में दर्ज की गई। इसके अलावा शेखपुरा में 3 मिमी, बाढ़ (पटना) में 2.2 मिमी और वैशाली में 0.2 मिमी बारिश हुई। इस दौरान मोतिहारी में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top