![]()
बेतिया में श्रम संसाधन विभाग द्वारा 22 जनवरी को जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह कैम्प जिला नियोजनालय के प्रांगण में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इसमें एक निजी कंपनी विभिन्न पदों के लिए कुल 20 योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेगी। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी सीधे नियोजक से संपर्क कर नौकरी से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अपना आवेदन तथा बायोडाटा जमा कर सकते हैं। कैम्प में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का नेशनल करियर सर्विस (एनसीएस) पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य है। बिना एनसीएस निबंधन के किसी भी अभ्यर्थी को कैम्प में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी। कार्यक्षेत्र पश्चिम चम्पारण जिला ही रहेगा
चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा अच्छा मानदेय दिया जाएगा। उनका कार्यक्षेत्र पश्चिम चम्पारण जिला ही रहेगा। जॉब कैम्प से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला नियोजनालय के दूरभाष संख्या 06254-295737 पर संपर्क कर सकते हैं।
Source link