Newswahni

पंचायत विकास दिवस पर डीएम ने की योजनाओं की समीक्षा अररिया में ग्रामीणों से किया सीधा संवाद पारदर्शी विकास पर दिया जोर…




जुलाई माह के अंतिम रविवार को अररिया जिले के सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी विनोद दूहन ने भरगामा प्रखंड की सिरसिया कला पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान पंचायत के समग्र विकास, चल रही योजनाओं की प्रगति और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। ई-ग्राम स्वराज एवं ई-पंचायत पोर्टल के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी साझा की गई। वर्तमान योजनाओं पर हुए व्यय, उनकी प्रगति और आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। संसाधनों के प्रभावी एवं पारदर्शी उपयोग पर जोर दिया
जिलाधिकारी ने पंचायतों के समग्र और सतत विकास के लिए उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी एवं पारदर्शी उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी योजनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, विकास कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाने और पंचायत स्तर पर जवाबदेही कायम रखने पर विशेष बल दिया। डीएम विनोद दूहन ने बताया कि पंचायत विकास दिवस का उद्देश्य ग्रामीणों को विकास योजनाओं की योजना निर्माण प्रक्रिया से जोड़ना, पंचायतों में पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करना तथा ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों से विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा पंचायत के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर उनके विचार जाने। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों और सुझावों पर त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई करने तथा स्थानीय जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। इस आयोजन के माध्यम से प्रशासन ने ग्रामीणों की सहभागिता के साथ योजनाओं की समीक्षा कर विकास प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top