Newswahni

पेपर लीक पर मोदी का नया वीडियो मैसेज परीक्षा सुधारों पर किया बड़ा ऐलान बोले नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में अब…



PM Modi: रविवार, 26 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो के माध्यम से कहा ‘नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में परीक्षा सुधारों पर हाई पावर्ड टास्क फोर्स का गठन किया गया।’ पीएम मोदी का वीडियो उस वक्त आया है, जब एक दिन पहले ही धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री से इस्तीफा दिया और प्रह्लाद जोशी को कार्यभार दिया गया। पीएम मोदी ने वीडियो के मध्यम से बताया कि जिन लोगों ने विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया, वे जेलों में सड़ रहे हैं।

पीएम मोदी ने वीडियो संदेश में क्या कहा?

पीएम मोदी ने वीडियो के माध्यम से कहा कि ‘फ्रेंड्स, विद्यार्थियों के भविष्य के लिए भारत सरकार लगातार कई कदम उठा रही है। जिन लोगों ने विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया, वे जेलों में सड़ रहे हैं। हम इसके लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बना चुके हैं।’

आगे उन्होंने कहा ‘कल सरकार पार्लियामेंट में भी अति कठोर प्रावधानों वाला नया कानून लाने की दिशा में आगे बढ़ रही है, लेकिन हमे भविष्य के लिए सोचना है।’ आगे उन्होंने कहा कि ‘हमारी परीक्षा पद्धति भरोसेमंद, पारदर्शी और आधुनिक टेक्नोलॉजी से युक्त होनी चाहिए। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए, हमने विश्व प्रसिद्ध टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में एक हाई-पावर टास्क फोर्स गठित करने का फैसला किया है।’

नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में हाई-पावर टास्क फोर्स

पीएम मोदी ने आगे कहा कि ‘नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में हाई-पावर टास्क फोर्स परीक्षा सुधारों पर ध्यान देगी और इसकी रिपोर्ट के आधार पर आगामी परीक्षाओं की विश्वसनीयता जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाएगी।’ इसके बाद ‘बहुत-बहुत धन्यवाद’ के साथ पीएम का वीडियो समाप्त हो गया। 
 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top