Newswahni

किराना दुकान का एस्बेस्टस तोड़कर लाख की चोरी सहरसा में हजार नकद और महंगा सामान ले उड़े चोर खंगाल रही पुलिस…




सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित नगर पालिका चौक के पास एक किराना दुकान में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान का एस्बेस्टस तोड़कर अंदर घुसे और नकदी समेत करीब सवा लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार आशीष आनंद, जो गंगजला स्थित कुंवर टोला वार्ड संख्या-32 के निवासी हैं, ने रविवार शाम सदर थाना में घटना की सूचना दी। . उन्होंने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर वह घर गए थे। रविवार सुबह लगभग 6 बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचे, तो अंदर का सामान बिखरा देख उन्हें चोरी का पता चला। कुल चोरी लगभग 1.25 लाख रुपये की हुई
दुकानदार के अनुसार, दुकान का एस्बेस्टस टूटा हुआ था। कैश काउंटर से करीब 25 हजार रुपये नकद गायब थे। इसके अतिरिक्त, दुकान में रखे काजू, किशमिश, पान मसाला और अन्य महंगे किराना सामान भी चोरी हो गए थे। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है, जिससे कुल चोरी लगभग 1.25 लाख रुपये की हुई है। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की और पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने तथा चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस को घटना की जानकारी मिल गई
मामले को लेकर सदर थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिल गई है। पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरी में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top