Newswahni

भागलपुर जिले में लगातार बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर पिछले घंटे में से सेंटीमीटर तक बढ़ा संवेदनशील जगहों पर निगरानी अलर्ट मोड…




भागलपुर जिले में लगातार गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। संभावित बाढ़ को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने तटबंधों की निगरानी तेज कर दी है। रविवार सुबह छह बजे जारी बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार जिले से जुड़े अधिकांश तटीय इलाकों में नदी का जलस्तर बढ़ा है। हालांकि राहत की बात यह है कि अभी किसी भी स्थान पर जलस्तर चेतावनी या खतरे के निशान तक नहीं पहुंचा है। सभी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस्माइलपुर-बिंदटोली स्थित स्पर-07 पर गंगा का जलस्तर 29.38 मीटर रिकॉर्ड किया गया। बीते 24 घंटे में यहां जलस्तर में आठ सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। नदी का पानी तटबंध के निचले हिस्से तक पहुंच चुका है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से कोई खतरा नहीं है। विभाग के इंजीनियर लगातार स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। संवेदनशील जगहों पर निगरानी राघोपुर क्षेत्र में भी गंगा का जलस्तर बढ़ने का सिलसिला जारी है। यहां 24 घंटे के दौरान जलस्तर में 12 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई और यह 30.37 मीटर पर पहुंच गया। काजी कोरैया-राघोपुर मार्जिनल तटबंध के पिलर तक पानी पहुंचने के बावजूद विभाग ने तटबंध को पूरी तरह सुरक्षित बताया है। अधिकारियों का कहना है कि संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है। दूसरी ओर मदरौनी में गंगा का जलस्तर स्थिर बना हुआ है। नदी का पानी अभी तटबंध से सुरक्षित दूरी पर है। वहीं, चोरहर में कोसी नदी के जलस्तर में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। वाटर लेवल पांच सेंटीमीटर घटकर 30.40 मीटर हो गया है। बगजान जमींदारी तटबंध के पास पानी पहुंचा है, लेकिन विभाग ने इसे सामान्य स्थिति बताया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए टीम अलर्ट कहलगांव और बरारी गंगा घाट पर भी पानी में बढ़ोतरी हुई है। जिसका आधार धीरे धीरे शहरी क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। इधर, जिला प्रशासन की ओर से गंगा और कोसी नदियों की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही है। सभी तटबंधों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीम को अलर्ट रखा गया है। आम जनता से प्रशासन की अपील विभाग ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। फिलहाल जिले में बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन जलस्तर में लगातार हो रहे बदलाव को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top