![]()
नालंदा जिले में सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू, जन-जागरूकता और सर्पदंश की घटनाओं को कम करने के लिए काम कर रहे सर्प मित्रों की संपर्क सूची जारी कर दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि हमारे आसपास पाए जाने वाले 90% से अधिक सांप विषहीन एवं हानिरहित होते हैं। सांप प्रकृति के महत्वपूर्ण जीव हैं, जो चूहों जैसे कीटों की संख्या नियंत्रित कर पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। अगर आपके घर, खेत या आसपास कहीं सांप दिखाई दे, तो उसे मारें नहीं। उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें, उस पर नजर रखें। तुरंत अपने निकटतम सर्पमित्र को सूचना दें। जिले के सर्प मित्र अब वन विभाग की ओर से प्राप्त प्रशिक्षण, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन और आधुनिक एवं सुरक्षित रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से वैज्ञानिक तरीके से सांपों का रेस्क्यू करते हैं। अधिकांश सर्प मित्र स्वैच्छिक रूप से यह सेवा प्रदान कर रहे हैं, इसलिए यदि वे आपके क्षेत्र में रेस्क्यू के लिए आते हैं, तो अपनी इच्छानुसार उनके समय, श्रम और यात्रा व्यय के लिए आर्थिक सहयोग अवश्य करें। अलग-अलग प्रखंडों के सर्प मित्रों के संपर्क नंबर जिले के विभिन्न इलाकों के लिए अधिकृत सर्प मित्रों के नाम और उनके मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। इनमें नूरसराय प्रखंड के लिए संतोष सपेरा (8084895682), अनिल सपेरा (7670521543) और राहुल कुमार (7544840244) से संपर्क किया जा सकता है। सिलाव प्रखंड के लिए संजीत सपेरा (9060697193) और शत्रुधन सपेरा (8271323981) उपलब्ध है। परवलपुर प्रखंड में दयानाथ सपेरा (9204548821) और थरथरी प्रखंड में दीपक कुमार (8084895682) से संपर्क किया जा सकता है। वेन प्रखंड के लिए अशोक सपेरा (9060923545), संटू सपेरा (8294365513) और सातो नट (6204962378) सेवाएं दे रहे हैं। चंडी प्रखंड के लिए उषा देवी (9955643124) और बढ़ौना-चंडी क्षेत्र के लिए बुलेट कुमार (7464035164) से संपर्क किया जा सकता है। राजगीर क्षेत्र में शिवनाथ कुमार (8873357124) और सुनील कुमार (7463838212) तथा नालंदा जिले से सटे वारिसलीगंज, नवादा क्षेत्र के लिए मंटू सपेरा (6200373374) उपलब्ध हैं। सर्प मित्र टीम, नालंदा का मुख्य उद्देश्य सर्पदंश की घटनाओं में कमी लाना, लोगों में सांपों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पारिस्थितिकी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण इन जीवों का संरक्षण सुनिश्चित करना है।
Source link