Newswahni

भोजपुर में नदी में डूबने से महिला की मौत धान रोपनी के बाद स्नान करने गई थी पैर फिसलने से हुआ हादसा ने…




भोजपुर में बनास नदी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने शव को पानी से बाहर निकाला गया। मृतका की पहचान सअरी गांव निवासी बेदामो देवी(49) के तौर पर हुई है। घटना गड़हनी थाना क्षेत्र की है। मृतका के बेटे दिनेश राम ने बताया कि मेरी मां शनिवार सुबह खेत में धान रोपनी करने के लिए गई थी। काम खत्म होने के बाद बनास नदी के किनारे स्नान करने चली गई। इस दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गई। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।
घर में मचा कोहराम सूचना मिलने के बाद गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। तुरंत एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। सर्च अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला गया। जिसके बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। बेदामो देवी के पति की मौत पहले की हो चुकी है। घर में सिर्फ एक बेटा है। मौत के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top