Newswahni

नालंदा में गौरव सम्मान पत्रकार डॉक्टर सम्मानित जयराम सिंह की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी सांसद ने प्रतिमा लगाने की कही बात…




नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के बेरौटी गांव में वरिष्ठ समाजसेवी और स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त कर्मी दिवंगत जयराम सिंह की पहली पुण्यतिथि पर आज एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम का संयुक्त रूप से उद्घाटन नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार, नालंदा कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. विनीत लाल और दांत के डॉक्टर डॉ. विभाष प्रियदर्शी ने दीप प्रज्वलित कर किया। सांसद ने की सराहनीय पहल की सराहना इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद कौशलेंद्र कुमार ने दिवंगत जयराम सिंह के परिवार की सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना को जीवित रखने की पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत सराहनीय है कि परिवार ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर उनके कृतित्व और योगदान को समाज के सामने लाने का यह माध्यम चुना है। सांसद ने आगे कहा कि जयराम सिंह ने अपने सेवा काल में स्वास्थ्य विभाग में रहते हुए समाज के लिए जो अमूल्य योगदान दिया है, वह हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी सेवाओं को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आदमकद प्रतिमा स्थापना का प्रस्ताव सांसद कौशलेंद्र कुमार ने दिवंगत जयराम सिंह के बेटे नितेंद्र विक्रम कौशिक को संबोधित करते हुए एक महत्वपूर्ण सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि गांव में उनके पिता की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके योगदान से प्रेरणा ले सकें। सांसद ने इस काम में पूरी तरह से मदद का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम के दौरान ‘नालंदा गौरव सम्मान’ के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में पत्रकार, समाजसेवी, राजनीतिज्ञ, चिकित्सक और शिक्षाविद शामिल रहे। वक्ताओं ने एकमत से कहा कि ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top