![]()
सुपौल जिले की सुपौल थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्यापुरी वार्ड नंबर-2 स्थित एक किराए के मकान से 67 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक तराजू, मोबाइल फोन और नकद 11,760 रुपए भी जब्त किए गए हैं। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सदर एसडीपीओ राजीव रंजन ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विद्यापुरी वार्ड नंबर-2 में अभिषेक कुमार अपने साथियों के साथ किराए के मकान में चोरी-छिपे स्मैक की बिक्री कर रहा है। अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। इसके बाद शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे विधिवत छापेमारी कर मकान की तलाशी ली गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 67 ग्राम स्मैक, दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू, दो गैस लाइटर, सात एंड्रॉयड मोबाइल, तीन कीपैड मोबाइल, तीन एटीएम कार्ड, एक वोटर आईडी कार्ड, एक पैन कार्ड तथा 11,760 रुपए नकद बरामद किए। पुलिस के अनुसार बरामद अधिकांश मोबाइल क्षतिग्रस्त अवस्था में मिले। NDPS एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत कार्रवाई गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विद्यापुरी वार्ड नंबर-2 निवासी अभिषेक कुमार (स्थायी पता बसहा, थाना पिपरा), डभारी वार्ड नंबर-8 निवासी भूषण कुमार, मुंगरार वार्ड नंबर-9 निवासी चंदन कुमार और बलवा पुनर्वास वार्ड नंबर-1 निवासी प्रमोद कुमार यादव के रूप में हुई है। इस संबंध में सुपौल थाना कांड संख्या-478/2026 दर्ज किया गया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 21(b), 25, 27(a) और 29 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि स्मैक की खेप कहां से लाई गई थी और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है।
Source link