Newswahni

रास्ता विवाद में पति पत्नी पर रॉड से हमला मधुबनी में पत्नी गंभीर घायल दरभंगा रेफर…




मधुबनी जिले के भैरवस्थान थाना क्षेत्र के इमादपट्टी गांव में रास्ता विवाद को लेकर पति-पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान इमादपट्टी गांव निवासी 50 वर्षीय मदन कुमार यादव और उनकी पत्नी रामप्यारी देवी के रूप में हुई है। रामप्यारी देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें डीएमसीएच दरभंगा रेफर किया गया है। पीड़ित मदन कुमार यादव ने बताया कि पड़ोसियों के साथ रास्ते को लेकर उनका लंबे समय से विवाद चल रहा था। लोहे की रॉड से हमला कर दिया उन्होंने आरोप लगाया कि इसी विवाद के चलते पड़ोसी अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लोहे की रॉड लेकर उनके घर पहुंचे। मदन कुमार यादव उस समय घर पर गाय को चारा खिला रहे थे, तभी आरोपितों ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। शोर सुनकर उनकी पत्नी रामप्यारी देवी बीच-बचाव करने आईं। आरोपितों ने उन पर भी हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। हमले में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। दोनों को अचेत अवस्था में देखकर आरोपित मौके से फरार हो गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए घटना की सूचना तत्काल भैरवस्थान थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। रामप्यारी देवी की गंभीर स्थिति के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। भैरवस्थान थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्राप्त आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top