Newswahni

कटिहार में सरस्वती पूजा की तैयारियां तेज शांति समिति की हुई बैठक सभी थानों में अतिरिक्त पुलिस बल किया जाएगा तैनात…




कटिहार में आगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक विकास भवन स्थित सभागार में हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने की। बैठक में पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, समाजसेवी और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी से सरस्वती पूजा को आपसी भाईचारे, शांति और अनुशासन के साथ मनाने की अपील की गई। पूजा समितियों को लाइसेंस जारी किए जा रहे जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि सरस्वती पूजा वर्ष का पहला प्रमुख पर्व है, जिसे सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना सभी वर्गों की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि पर्व को लेकर सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पूजा समितियों को लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पूजा पंडालों और विसर्जन के दौरान किसी भी गतिविधि से शांति व्यवस्था भंग नहीं होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति या समूह के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने युवा वर्ग से पर्व को जिम्मेदारी और संयम के साथ मनाने की अपील भी की। सभी थानों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि सरस्वती पूजा के दौरान सभी थानों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी, खासकर उन लोगों पर जिनके खिलाफ पहले से मामले दर्ज हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि सरस्वती पूजा के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। किसी भी पूजा समिति को बिना लाइसेंस के आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का भरोसा दिलाया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top