![]()
किशनगंज में वन स्टॉप सेंटर सह महिला हेल्पलाइन की केंद्र प्रशासक रोशनी प्रवीण पर जानलेवा हमला, मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। यह घटना 23 जुलाई की सुबह करीब 8:30 बजे सदर थाना क्षेत्र स्थित उनके घर पर हुई। पीड़िता के आवेदन पर सदर थाना पुलिस ने 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जमीन पर पटका,कचिया से गर्दन पर वार रोशनी प्रवीण ने अपने आवेदन में बताया कि समयारा खातून, मिनारा खातून, मलिका खातून, मो. तारिकुल सहित 20-25 लोग उनके घर में जबरन घुस गए। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ मारपीट की, उन्हें जमीन पर पटक दिया और कचिया से गर्दन पर वार करने का प्रयास किया। बचाव के दौरान उनके दाहिने हाथ में चोट आई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली और घर में रखे 30 हजार रुपये नकद निकाल लिए। इसके अतिरिक्त, उनके कपड़े फाड़कर अभद्र व्यवहार किया गया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। डायल-112 के पहुंचने से पहले आरोपी फरार रोशनी प्रवीण के अनुसार, घटना के दौरान उन्होंने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। उन्होंने दावा किया कि घटनास्थल से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। रोशनी प्रवीण ने बताया कि आरोपित महिलाओं में से एक का मामला पहले वन स्टॉप सेंटर में चल रहा था। उनका मानना है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच की जा रही सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने पुष्टि की कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मामले की सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, लगाए गए आरोपों की सत्यता की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
Source link