Newswahni

खत्म होगा जंतर मंतर का आंदोलन सरकार ने सोनम वांगचुक को किया राजी अब प्रतिनिधियों से मिलने की बारी आज बड़ी बैठक…



CJP Delegations to meet Govt. Ministers: नीट पेपर लीक मामले में सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की मुलाकात का सस्पेंस अब खत्म हो गया है। पहले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सीजेपी को बातचीत के लिए अपने कार्यकाल में  बुलाया था, लेकिन सीजेपी ने वहां जाने से साफ मना कर दिया। इसके बाद जंतर-मंतर पर बातचीत की चर्चाएं उठीं, मगर उस पर सरकार राजी नहीं हुई। अब दोनों के बीच बैठक दिल्ली के संविधान क्लब में होगी।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सीजेपी प्रतिनिधिमंडल आज दोपहर 12.30 बजे संविधान क्लब में मंत्रियों से मुलाकात करेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो, सीजेपी ने पहले ही साफ किया है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा उसकी ऐसी मांग है, जिस पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

CJP का देशभर में प्रदर्शन आज

दूसरी तरफ कॉकरोच जनता पार्टी ने 24 जुलाई को देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान किया है। वो नीट पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर अड़े हुए हैं।

सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल

इसके अलावा NEET विवाद को लेकर पिछले 26 दिनों से अनशन पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने आखिरकार अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। देर रात करीब 12:30 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह और लद्दाख एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में वांगचुक ने जूस पीकर अपना अनशन खत्म किया।

केंद्र सरकार की ओर से मिले लिखित आश्वासन और विभिन्न राजनीतिक दलों के 65 सांसदों द्वारा संसद में मुद्दा उठाने के लिखित समर्थन के बाद यह गतिरोध खत्म हुआ है। अब सोनम ने एक और वीडियो संदेश जारी किया है, जिसमें बताया कि उन्होंने किन शर्तों पर इस भूख हड़ताल को खत्म किया।

भूख हड़ताल खत्म, जवाबदेही की शुरुआत- वांगचुक 

सोनम वांगचुक ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर कर बताया, ‘भूख हड़ताल खत्म… जवाबदेही की शुरुआत…! सोनम वांगचुक ने 26 दिनों के बाद अपना अनशन खत्म कर दिया। उन्हें सरकार और सभी राजनीतिक दलों के सांसदों से यह भरोसा मिला कि भारतीय संसद में खराब होती परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। सरकार ने यह भी भरोसा दिलाया कि हाल ही में NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण आत्महत्या करने वालों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाएगा और शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे छात्रों और युवाओं के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया जाएगा।’

सदन के अंदर भी विरोध प्रदर्शन

इस बीच, विपक्ष धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और संसद के चल रहे मॉनसून सत्र में NEET पेपर लीक पर विस्तृत चर्चा की मांग कर रहा है; इस विवाद के कारण सदन के अंदर और बाहर विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं।

PM मोदी का छात्रों के नाम संदेश

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा, ‘पेपर लीक घटना से अब तक पिछले ढाई महीनों में कई असरदार कदम उठाए गए हैं। दोषी पकड़े गए हैं और जेल में हैं। हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी थी कि विद्यार्थियों का साल बर्बाद न हो। तत्काल पेपर लेना जरूरी था। सरकार ने पूरी ताकत लगाई ताकि 22 लाख विद्यार्थियों की कम से कम समय में परीक्षा हो जाए। 19 जुलाई को रिजल्ट भी आ गए।’

आज कैबिनेट में होगा बड़ा फैसला?

उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने आज विभागों को फास्ट-ट्रैक कोर्ट के लिए विभागों को निर्देश दिए थे। विभागों ने मुझे देर रात प्रस्ताव दे दिया। इस प्रस्ताव पर कल कैबिनेट में चर्चा होगी। कैबिनेट के साथियों के सुझावों के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। सोमवार से संसद का दूसरा हफ्ता शुरू हो रहा है, इसलिए उस बिल को जल्द से जल्द सदन में पारित कराने का प्रयास जाएगी।’

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार के आश्वासन पर भरोसा? केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, PM बोले- सेहत का रखें ध्यान
 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top