Newswahni

दंगा और हिंसा में शामिल पाए गए लोगों का पासपोर्ट होगा रद्द जंतर मंतर पर धरना के बीच उपद्रवियों को लेकर सख्त हुई…



दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में NEET पेपर लीक मुद्दे पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के बाद अब दिल्ली पुलिस ने सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। पुलिस उन प्रदर्शनकारियों के पासपोर्ट रद्द करने पर विचार कर रही है, जो हिंसा में सीधे शामिल पाए गए हैं। पुलिस ने कहा है कि विरोध प्रदर्शन की आड़ में जिन लोगों ने दंगा या हिंसा किया है उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के अलावा उनके पासपोर्ट रद्द कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

जंतर-मंतर के पास बुधवार रात को एक बार फिर प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियां सख्त रुख अपना रही हैं। अधिकारियों ने साफ कहा है कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिंसा में शामिल लोगों का पासपोर्ट होगा रद्द

इससे पहले सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने संसद की ओर मार्च करने की कोशिश की थी। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच झड़प हो गई। कई प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की थी। उपद्रवियों ने मौके पर तैनात आरएएफ और पुलिसकर्मियों पर पत्थरों से हमला बोल दिया। इस हमले में दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत भी घायल हो गए हैं।

ACP विवेक भगत ने बताया भीड़ ने कैसे किया हमला

ACP विवेक भगत ने बताया , “कल, मैं सेक्टर वन जोन वन में ड्यूटी पर था जिसमें मेन जंतर मंतर एरिया आता है। मैं दिन में ड्यूटी पर था और मेरी शाम की शिफ्ट भी थी, तो शाम की शिफ्ट में, मैं रीगल बिल्डिंग से, जो कनॉट प्लेस है, संसद मार्ग होते हुए, टॉल्स्टॉय और संसद मार्ग की रेड लाइट पर रिपोर्ट करने जा रहा था। मेरे साथ 5-6 लोगों का स्टाफ था जो आगे चल रहा था और मेरे साथ एक ACP प्रोबेशनर रोहित और मेरा ऑपरेटर नवनीत था।

‘जैसे ही हम आगे चल रहे थे, हमने देखा कि आगे स्टाफ पर पानी की बोतलें फेंकी जा रही थीं और पुलिस के खिलाफ हूटिंग और एंटी-सोशल नारे लगाए जा रहे थे। तो जैसे ही हमारा पुलिस स्टाफ वहां थोड़ा आगे-पीछे हुआ, उनमें से कुछ अपनी जान बचाने के लिए आगे बढ़े और उनमें से एक को भीड़ ने पकड़ लिया। उसके सिर से खून निकल रहा था। उसका पूरा चेहरा खून से लथपथ था, तो मैंने उसे वहां से बचाने के लिए बीच-बचाव करने की कोशिश की।’

दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल

विवेक भगत ने आगे कहा, ‘हम उसे एक-दो मीटर आगे भी ले आए, लेकिन भीड़ इतनी बड़ी और हिंसक थी..पुलिस अधिकारियों को खास तौर पर निशाना बनाया गया, उन्हें अलग-थलग किया गया और उन पर हमला किया गया। इस हमले में दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर नंदकिशोर भी घायल हो गए। उन्हें तुरंत आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऐसे कई पुलिसकर्मी और भी है जो भीड़ का शिकार हुए हैं।’

पुलिस अब हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है। हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के पासपोर्ट रद्द कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top