Newswahni

पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का आक्रोश मार्च जमुई में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पुलिस फोर्स तैनात…




जमुई में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। यह मार्च जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर कचहरी चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास समाप्त हुआ। मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई। आक्रोश मार्च शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कचहरी चौक पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। हालांकि, यह आक्रोश मार्च शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गौतम ने कहा कि देश के छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है और उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा – जिला कांग्रेस अध्यक्ष उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के आंदोलन को बलपूर्वक दबाया जा रहा है और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है। गौतम ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और शिक्षा व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने घोषणा की कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा और नीट मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होगी, तब तक पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन के समापन पर कार्यकर्ताओं ने छात्रों के हित में आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top