Newswahni

मुंगेर में भूमि विवाद को लेकर दो भाइयों की मौत एक ने दूसरे पर लोहे की रॉड से किया था वार सूचना पर…




मुंगेर जिले के टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के खपड़ा गांव में मंगलवार को भूमि विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुए संघर्ष में दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक भाई शैलेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल दूसरे भाई मुकेश कुमार ने इलाज के दौरान मुंगेर सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमीनी विवाद को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इसी दौरान शैलेश कुमार के सिर पर लोहे के डंडे या सावल से वार किया गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही टेटिया बंबर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी। घटना की सूचना पर डीएसपी अनिल कुमार भी मौके पर पहुंच रहे हैं। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम ने भी घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं। फिलहाल, खपड़ा गांव में पुलिस टीम मौजूद है और स्थिति नियंत्रण में है। जानकारी के अनुसार, मृतक चार भाई थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top