Newswahni

जहानाबाद में अगस्त को ईंट निर्माता संघ का महासम्मेलन खनन मंत्री डॉ प्रमोद चंद्रवंशी होंगे मुख्य अतिथि तैयारियों पर बैठक में हुई चर्चा…




जहानाबाद में 9 अगस्त को लाल ईंट निर्माता संघ का महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें बिहार सरकार के खनन मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को शहर के को-ऑपरेटिव बैंक परिसर में संघ की कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। संघ के अध्यक्ष पंपी शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम जहानाबाद के कृष्णा गार्डन मैरिज हॉल में होगा। इस महासम्मेलन में जिले और आसपास के क्षेत्रों से ईंट उद्योग से जुड़े बड़ी संख्या में उद्यमी और संघ के सदस्य भाग लेंगे। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित बनाने के लिए संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। स्वागत, मंच संचालन, अतिथि सत्कार, प्रचार-प्रसार और पंजीकरण जैसी व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। बैठक में ईंट उद्योग से जुड़ी समस्याओं, चुनौतियों और उनके समाधान पर भी विस्तृत चर्चा हुई। सदस्यों ने उद्योग के विकास, संगठन की मजबूती और आपसी समन्वय बढ़ाने पर बल दिया। संघ ने अपने सदस्यों के हितों की रक्षा और उद्योग से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का निर्णय लिया। बैठक के अंत में, सभी उपस्थित सदस्यों ने 9 अगस्त के कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर लाल ईंट निर्माता संघ के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top