Newswahni

प्रशासन से वार्ता के बाद का आमरण अनशन समाप्त सात सूत्री मांग पर उचित कार्रवाई का मिला आश्वासन दो अनशनकारियों की बिगड़ी थी…




दरभंगा के केवटी प्रखंड में मिथिला स्टूडेंट यूनियन(MSU) के नेतृत्व में सात सूत्री मांगों को लेकर पिछले तीन दिनों से चल रहा आमरण अनशन बुधवार देर रात समाप्त हो गया। प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से मांगों पर चरणबद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद आंदोलनकारियों ने अनशन समाप्त करने की घोषणा की। वार्ता के दौरान प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रशासन ने सभी मांगों को उच्चाधिकारियों तक भेजने और नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद आंदोलनकारियों ने जनहित को ध्यान में रखते हुए अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया। एमएसयू ने कहा कि यह आंदोलन क्षेत्र के विकास और आम जनता के अधिकारों के लिए किया गया था। संगठन प्रशासन की ओर से दिए गए आश्वासनों के क्रियान्वयन पर लगातार नजर रखेगा। अगर तय समय सीमा में मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन फिर शुरू किया जाएगा। तीसरे दिन बिगड़ी थी दो अनशनकारियों की तबीयत अनशन के तीसरे दिन एमएसयू के जिला प्रभारी अमित मिश्रा और जाहिद खान की तबीयत बिगड़ गई थी। दोनों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही थी। जबकि ब्रजेश कुमार, शशि झा (सोनू) और आदर्श कुमार भी आमरण अनशन पर डटे हुए थे। मेडिकल टीम ने धरनास्थल पर पहुंचकर सभी अनशनकारियों की स्वास्थ्य जांच की थी। एक मांग पर तत्काल हुई थी कार्रवाई आंदोलन के दौरान प्रशासन ने रैयाम चौक की लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को चालू कराकर एक मांग पूरी की थी। हालांकि एमएसयू ने स्पष्ट किया था कि शेष मांगों पर ठोस आश्वासन मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। सीओ-बीडीओ ने दिया था लिखित कार्रवाई का भरोसा अनशन स्थल पर पहुंचे केवटी के अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी रणधीर रमन ने आंदोलनकारियों को बताया कि उनकी सभी मांगों को लिखित रूप में संबंधित विभागों और जिलाधिकारी को भेज दिया गया है। इसी आश्वासन के बाद देर रात वार्ता सफल रही और आमरण अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया गया। एमएसयू ने कहा कि अगर प्रशासन अपने वादे के अनुरूप समय पर कार्रवाई नहीं करता है तो संगठन फिर से व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top