Newswahni

Nalanda Rojgar Mela 2026 | Bihar Sharif Job Fair 25 July Update


संयुक्त श्रम भवन में लगेगा रोजगार मेला

युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग और जिला नियोजनालय, बिहार शरीफ (नालंदा) के संयुक्त देखरेख में इच्छुक बेरोजगार युवाओं के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला आने वाले 25 जुलाई को आयोजित किया जाएगा, जिसका समय सुबह 10 बजे स

.

यह पूरा आयोजन संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय, बिहार शरीफ (नालंदा) के परिसर में संपन्न होगा। इस मेले में आठवीं, दसवीं, बारहवीं कक्षा पास के साथ-साथ स्नातक (BA), स्नातकोत्तर (PG), आईटीआई (ITI), डिप्लोमा और एमबीए (MBA) जैसी शैक्षणिक योग्यता रखने वाले युवा भाग ले सकते हैं।

आठवीं से एमबीए पास तक को मौका।

आठवीं से एमबीए पास तक को मौका।

रोजगार मेले में भाग लेने वाले प्रमुख नियोजकों के रूप में रीशव ऑटो मोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड, एल एंड टी कंस्ट्रक्शन स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, क्वेस्स कॉर्प लिमिटेड, शांतमणि पेपर मिल्स (बिहारशरीफ), प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन और फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी अकादमी जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां पहुंच रही हैं।

मेले में हिस्सा लेने वाले युवाओं को अपने साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे एनसीएस निबंधन, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की कॉपी और बायोडाटा (रिज़्यूम) लाना अनिवार्य होगा, जिसमें एनसीएस निबंधन का काम कार्यालय में ही किया जा रहा है।

युवाओं को मुफ्त में मिलती है किताबें

इसके अलावा जिला नियोजनालय की ओर से युवाओं के लिए अन्य योजनाएं भी चलाई जा रही हैं, जिनमें स्टडी किट योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त किताबें दी जाती हैं। टूल किट योजना के तहत प्रमाणित संस्था से प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को मुफ्त टूल किट प्रदान किया जाता है।

इन योजनाओं का फायदा उठाने के लिए एनसीएस पोर्टल पर 6 माह पुराना निबंधन और वार्षिक पारिवारिक आय 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। इन योजनाओं और मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला नियोजनालय बिहारशरीफ से संपर्क किया जा सकता है, जिसका संपर्क सूत्र 06112-359276 है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top