Newswahni

बेगूसराय में मानव तस्करी बाल श्रम से बचाव पर जागरूकता अभियान पुलिस ने छात्रों को दी जानकारी हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया…




बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर राज्यव्यापी ‘नया सवेरा अभियान 3.0’ के तहत बेगूसराय सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, श्रीनिया (रामजानपुर) में बुधवार को एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम बेगूसराय पुलिस, मानव तस्करी निरोध इकाई और वैशाली समाज कल्याण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी, बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी, बाल विवाह और बाल यौन शोषण जैसे गंभीर अपराधों से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार ने किया। इस दौरान एससी/एसटी थाना के थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार और महिला थाना की पुलिस अवर निरीक्षक कुमारी शिवशती ने बच्चों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 और पुलिस हेल्पलाइन 112 के महत्व और उपयोग के बारे में भी बताया। इस अवसर पर पुलिसकर्मी, संस्थान के प्रतिनिधि, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top