![]()
गयाजी के हेल्हा थाना क्षेत्र में करीब 25 लोग खौफ की वजह से अपने घर नहीं लौट रहे हैं। खानाबदोश की जिंदगी जी रही हैं। घर छोड़ने वाले पियरिया देवी, रीता देवी, बबली देवी, रेखा देवी, राजमी मांझी, सोनी देवी ने आरोप लगाया है कि 2 अगस्त को मनीष नाम के युवक की बैरागी मोहल्ले में गोली मारकर हत्या हुई थी। 10 अगस्त को मृतक के परिजन ने मांझी समाज के लोगों के घर पर हमला कर दिया था। मारपीट और लूटपाट की गई थी। धमकी दी गई थी कि ठिकाने लगा देंगे। घर छोड़कर भाग जाओ। इसके बाद हमलोग घर छोड़कर भाग गए थे।एफआईआर भी कराई है, पर लोकल पुलिस कुछ नहीं कर रही है, इस वजह से हमारी घर वापसी नहीं हो पाई है। हम मोहल्ले में भी नहीं जाते हैं। हम लोगों में से एक मुन्नी देवी की पिटाई हो चुकी है। उसका इलाज दिल्ली में चल रहा है। वोट देने गए थे, बुरी तरह पीटा था इसके अलावा पीड़ितों ने कहा कि 11 नंवबर 2025 को विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान था। वोट देने के लिए भीम मांझी गए थे। उनके साथ मारपीट की गई। उस दिन से वे लापता हैं। इस कारण अब कोई अपने दम पर बैरागी मोहल्ले में जाने की हिम्मत नहीं जा पा रहे हैं। पीड़ितों ने बताया कि हम अपने घर लौटने की कोशिश करते हैं तो मृतक के परिजन जान से मारने की धमकी देते हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि कई परिवारों के सामने खाने-पीने और रहने तक की गंभीर समस्या हो गई है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा है कि उन्हें सुरक्षा दें। घरों में वापस बसाया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस से संपर्क करें, सहायता मिलेगी डेल्हा थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले में कई लोग नामजद हैं और फरार हैं। मृतक के परिजनों के खिलाफ भी जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज है। पुलिस तफ्तीश कर रही है। रही बात डर से घर द्वार छोड़कर खानाबदोश रहने वालों की तो वे पुलिस से सम्पर्क करें। पुलिस उनकी हर संभव मदद करेगी।
Source link