Newswahni

दरभंगा में तालाब में डूबकर किशोर की मौत मछली मारने गया था पानी में उपलाती मिली लाश चप्पल देखकर बॉडी तक पहुंचे परिजन…




दरभंगा में मंगलवार की देर रात 16 लास के किशोर की लाश मिली है। किशोर सुबह में तालाब में मछली पकड़न गया था, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटा था। परिजन खोजबीन कर रहे थे। इसी दौरान परिवार के लोग तालाब के पास पहुंचे। जहां किशोर की चप्पल और बंसी मिली। स्थानीय युवक तालाब में उतरे तो किशोर की लाश पानी में उपलाती हुई मिली। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालकर सीपीआर देकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डरहार गांव की है। दो भाइयों में छोटा था मृतक डरहार पंचायत के रहने वाले कृपाल सदा का बेटा सुभाष सदा (16) है। स्थानीय ग्रामीण नीरज क्रांतिकारी ने बताया कि सुभाष दो भाइयों में छोटा था और मछली पकड़ने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने प्रशासन से मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की।
वहीं, बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसुन्जय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला तालाब में डूबने से मौत का प्रतीत होता है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेजा जा रहा है। रिपोर्ट और आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top