Newswahni

आवास से हटाई गई भीड़ राहुल गांधी को मॉडल टाउन तो प्रियंका को मंदिर मार्ग थाने ले गई पुलिस अखिलेश यादव समते हिरासत…



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दिल्‍ली पुलिस जबरन उठाकर ले गई है। पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे दूसरे नेताओं प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ-साथ SP प्रमुख अखिलेश यादव को जबरदस्ती हटाया और हिरासत में ले लिया। पुलिस ने राहुल गांधी को मॉडल टाउन पुलिस स्‍टेशन में तो प्रियंका गांधी को मंदिर मार्ग पुलिस स्‍टेशन में रखा है। 

आपको बता दें कि पहले नई दिल्ली जिला के DCP ने राहुल गांधी को धरना खत्म करने के लिए समझाया और जगह खाली करने को कहा, लेकिन वे नहीं माने। DCP ने राहुल गांधी को कहा, आप प्लीज कॉपरेट करिये।’ इस पर राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं कर रहा हूं कॉपरेट। आप ही यहां मौजूद लोगों को हटने को कह दीजिए।’ इसके बाद DCP ने वहां मौजूद लोगों से सिर्फ एक बार वहां से हटने को कहा। इसके बाद DCP ने निर्देश दे दिया कि सबको हिरासत में लिया जाए।

मल्लिकार्जुन खरगे भी थे धरने में

राहुल गांधी मंगलवार की शाम करीब 3 बजकर 40 मिनट पर अपने सांसदों के साथ प्रधानमंत्री आवास के बाहर पहुंचे और पीएम मोदी का इस्तीफा मांगते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनके साथ उनकी बहन और सांसद प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी थे। पूरे 3 घंटे तक प्रधानमंत्री आवास के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा चला। पुलिस के जवान राहुल गांधी को हटाने की कोशिश करते रहे, लेकिन उन्होंने हटने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद करीब 6 बजकर 30 मिनट पर पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कई कांग्रेस सांसदों को डिटेन कर लिया।

इससे पहले पीएम आवास के पास धरना दे रहे राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं से मिलने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे थे। मुलाकात के बाद उन्होंने इस बारे में एक्स पर एक लंबा पोस्ट लिखा। जितेंद्र सिंह ने दावा किया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वादा करके अपनी बात से मुकर गए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top