Newswahni

जमुई पुलिस ने गांजा नष्ट किया मामलों में जब्त मादक पदार्थ भागलपुर में ड्रग डिस्पोजल कमिटी की मौजूदगी में नष्ट…




जमुई पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 623 किलोग्राम गांजा नष्ट कर दिया। यह गांजा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज 12 अलग-अलग मामलों में जब्त किया गया था। जमुई के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने बताया कि 20 जुलाई को विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत इसे भागलपुर में नष्ट किया गया। जब्त मादक पदार्थ को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गांजा नष्ट करने की यह कार्रवाई जिला ड्रग डिस्पोजल कमिटी की उपस्थिति में हुई। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जब्त मादक पदार्थ को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया। पुलिस विभाग का उद्देश्य नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी पर प्रभावी रोक लगाना और समाज को नशामुक्त बनाना है। नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि जमुई पुलिस नशा कारोबारियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, भंडारण और बिक्री में शामिल लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री या तस्करी की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। जमुई पुलिस का कहना है कि जिले को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए यह अभियान मजबूती से जारी रहेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top