Newswahni

अररिया में किलो गांजा बरामद पूर्व विधायक के किराए के मकान पर कार्रवाई फरार किरायेदार के खिलाफ दर्ज…




अररिया में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नगर थाना पुलिस ने सोमवार शाम कुसियारगांव स्थित एक परिसर में छापेमारी कर 156 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस के अनुसार, यह बरामदगी नरपतगंज के पूर्व विधायक जयप्रकाश यादव के खाली प्लॉट पर बने उस मकान से हुई है, जिसे किराये पर दिया गया था। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई से पहले मकान में रह रहा किरायेदार फरार हो गया। 156 किलोग्राम गांजा बरामद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुसियारगांव बायोडायवर्सिटी पार्क के समीप पेट्रोल पंप के सामने स्थित परिसर में संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं और वहां नशीले पदार्थों का बड़ा जखीरा छिपाकर रखा गया था। सूचना की पुष्टि होने के बाद नगर थाना पुलिस ने परिसर की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान मकान में रखे कई बड़े प्लास्टिक के बोरों की जांच की गई, जिनमें कुल 156 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता का गांजा बरामद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि इस खेप को आसपास के जिलों और स्थानीय तस्करों तक पहुंचाने की तैयारी थी। फरार किरायेदार के खिलाफ FIR दर्ज प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस परिसर से गांजा बरामद हुआ, वह पूर्व विधायक का है। पूर्व विधायक जयप्रकाश यादव ने पूरे मामले से अनभिज्ञता जताते हुए कहा है कि मकान किराए पर दिया गया था और उन्हें वहां चल रही गतिविधियों की कोई जानकारी नहीं थी। फरार किरायेदार अवधेश ऋषिदेव के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत निर्धारित एसओपी का पालन करते हुए यह कार्रवाई की गई और 156 किलो गांजा जब्त किया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top