![]()
बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी हंगामेदार होने के आसार है। मॉडल स्कूल का भगवाकरण, नीट पेपर लीक, ग्रामीणों पर टैक्स के मामले पर सदन में विपक्ष सरकार को घेर सकता है। सदन की कार्यवाही दूसरे दिन प्रश्नकाल से शुरू होगी, जिसमें अल्पसूचित एवं तारांकित प्रश्न लिए जाएंगे। इसके बाद औपचारिक कार्य के तहत संदेश या विधेयक को सदन के पटल पर रखा जाएगा। इसके अलावा अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह द्वारा मुख्यमंत्री मंत्रीपरिषद समिति की 216वीं प्रतिवेदन की प्रति सदन में रखेंगे। कई महत्वपूर्ण नियमावली सदन में होगी पेश सरकार कई महत्वपूर्ण नियमावलियों को सदन के पटल पर रखेगी। इनमें बेतिया राज की संपत्तियों को निहित करने वाली नियमावली, 2026, बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्ती (संशोधन) नियमावली, 2024 एवं 2025, तथा बिहार कार्यपालिका (संशोधन) नियमावली, 2023 शामिल हैं। इसके अलावा बिहार राज्य सहवद्ध एवं स्वास्थ्य देखभाल परिषद नियमावली, 2026, उसके संशोधन तथा सीनियर रेजिडेंट/ट्यूटर एवं बिहार चिकित्सा शिक्षा सेवा भर्ती, नियुक्ति एवं प्रोन्नति नियमावली से जुड़े संशोधन भी सदन के पटल पर रखे जाएंगे। सोमवार को सदन में नीट पेपरलीक मामले पर हुआ हंगामा बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को कार्यवाही शुरू होने के साथ ही विपक्ष के विधायकों ने नीट पेपरलीक को लेकर हंगामा किया और केंद्रीय शिक्षा मत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। स्पीकर के समझाने के बाद विधायक शांत हुए। विपक्ष विधानसभा के गेट से लेकर मुख्य पोर्टिको तक पैदल मार्च निकाला। विपक्ष के विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाएं।
Source link