Newswahni

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से निकले जहाज पर मिसाइल अटैक भारतीय नाविकों की मौत भारत सरकार ने की हमले की निंदा…



यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना हो रहे एक कमर्शियल मालवाहक जहाज एमवी गोल्डन लियो (MV Golden Leo) पर हुए भीषण हमले में चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है। इस हमले में एक भारतीय नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया है।  विदेश मंत्रालय (MEA) ने सोमवार को इस घटना की आधिकारिक पुष्टि करते हुए हमले की कड़ी शब्दों में निंदा की है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, 19 जुलाई की शाम को ‘MV गोल्डन लियो’ नाम के जहाज पर ओडेसा बंदरगाह से निकलते समय हमला किया गया। घटना के समय जहाज पर 17 क्रू मेंबर (चालक दल के सदस्य) सवार थे, जिनमें पांच भारतीय नागरिक शामिल थे। हमले में चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

विदेश मंत्रालय ने भारतीयों की मौत पर क्या कहा?

विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में बयान जारी किया है। MEA ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा, “मिली जानकारी के अनुसार, जहाज एमवी गोल्डन लियो पर गुए हमले में दुखद रूप से चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यूक्रेन में हमारा मिशन स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने की पूरी कोशिश कर रहा है। हम मारे गए भारतीय नागरिकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायल भारतीय नागरिक के जल्द और पूरी तरह ठीक होने की कामना करते हैं।”

MEA बयान में आगे कहा गया, “भारत ऐसे हमलों की निंदा करता है और दोहराता है कि कमर्शियल शिपिंग को निशाना बनाना, निर्दोष आम नागरिकों (क्रू मेंबर) की जान खतरे में डालना या नेविगेशन और व्यापार की आजादी में बाधा डालना निंदनीय है और इससे बचना चाहिए।”

रूस की मिसाइल का शिकार हुआ जहाज

‘कीव पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, रूस की एक मिसाइल ने तुर्की के मालिकाना हक वाले कार्गो जहाज ‘गोल्डन लियो’ को निशाना बनाया, जिसमें कुल 10 लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन वायु सेना के अनुसार, रूसी सेना ने तीन Kh-59/Kh-69 क्रूज मिसाइलें दागीं। इनमें से एक मिसाइल ‘गोल्डन लियो’ के दाईं ओर (स्टारबोर्ड साइड) लगी, जिससे जहाज में आग लग गई।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने हमले पर क्या कहा?

इस मर्चेंट जहाज पर गिनी-बिसाऊ के झंडा लगा हुआ था। कीव पोस्ट के अनुसार, आठ नाविकों को बचाया गया और ओडेसा के अस्पताल ले जाया गया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को बयान जारी कहा, “पूरे दिन, रूसी संघ के सशस्त्र बलों ने यूक्रेन के बंदरगाहों और यूक्रेन की सेना के हितों के लिए काम कर रहे जहाजों पर हमले जारी रखे है।”



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top