Newswahni

बाइक की टक्कर से वर्षीय किशोर की मौत गोपालगंज में घर के पास हुआ हादसा आरोपी बाइक चालक गिरफ्तार…




गोपालगंज में बेकाबू बाइक ने 14 वर्षीय किशोर को टक्कर मार दी। घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर खरेया गांव के पास हुई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के डीभनी मनझरवा निवासी हकीम मियां के बेटे अरमान अली के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने आरोपी बाइक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। अरमान अली दो दिन पहले जन्मे अपने भांजे से मिलने अपनी बहन के घर आया था। घटना के समय वह गांव के ही बादशाह आलम के बेटे इमरान के साथ घर से कुछ दूरी पर टहल रहा था। तभी एक तेज रफ्तार बेकाबू बाइक ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने बाइक चालक को लिया हिरासत में इस हादसे में अरमान गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हो गया, जबकि इमरान को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से अरमान को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया। मॉडल अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोपी बाइक चालक को भी अपने साथ मॉडल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मॉडल अस्पताल पहुंची और आरोपी बाइक चालक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में गहरा शोक है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top