Newswahni

किशनगंज में पुलिस पद अलंकरण समारोह एएसआई और हवलदार हुए सम्मानित कंधों पर सजे नए स्टार जिम्मेदारियां निभाने का संदेश…




किशनगंज में सोमवार को नव प्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के लिए पद अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 21 सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) और दो हवलदारों को उनके नए पद से सम्मानित किया गया। प्रभारी पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने नव प्रोन्नत 21 सहायक अवर निरीक्षकों के कंधों पर एक-एक स्टार लगाया। वहीं, दो हवलदारों को तीन फीते का बैज प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने भी नव प्रोन्नत साथियों को बधाई दी। सुरक्षा और सुविधा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी
प्रभारी एसपी हरिमोहन शुक्ला ने इस मौके पर कहा कि पदोन्नति केवल पद में वृद्धि नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों के विस्तार का प्रतीक है। उन्होंने सभी नव प्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। एसपी शुक्ला ने जोर देकर कहा कि जनता की सुरक्षा और सुविधा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कर्मियों से आम लोगों के प्रति संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। समारोह के दौरान पुलिस परिवार के सदस्यों में उत्साह और गर्व का माहौल देखा गया। नव प्रोन्नत अधिकारियों और कर्मियों ने भी अपने नए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top