Newswahni

राम मंदिर में चोरी हुई है पूरे ट्रस्ट को इस्तीफा दे देना चाहिए नरेंद्र मोदी और योगी के रहते एक भी चोर बच…



Republic Manthan Summit 2026: राम मंदिर में कथित दान चोरी के मामले में कल्कि धाम के पीठाधीश्वर और हिंदू धर्म गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इस घटना को ‘महापाप’ करारते हुए पूरे ट्रस्ट से इस्तीफा देने की बात कही। इतना ही नहीं, इस दौरान वह विपक्ष को लपेटना भी नहीं भूले।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राम मंदिर के भीतर जो हुआ है वो महापाप है। चंपत राय और अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दिया। लेकिन किसी भी संस्था की एक सामूहिक जिम्मेदारी होती है।

‘सीता मां की अग्नि परीक्षा हुई, राम मंदिर ट्रस्ट को भी…’

उन्होंने आगे कहा कि राम मंदिर में जितने ट्रस्टी हैं, जितने लोग हैं, फिर चाहे उन्होंने इस्तीफा दिया हो या न हो, उनकी श्रद्धा पर कोई सवाल नहीं है। उनकी आस्था पर सवाल नहीं उठा रहा हूं। न ही उनके समर्पण पर कोई सवाल उठा रहा हूं। मैं उनके त्याग और तपस्या पर भी कोई सवाल नहीं कर रहा हूं। लेकिन एक पाप हुआ है। अयोध्या की धरती पर तो सीता मां की भी अग्नि परीक्षा हुई थी। ऐसे में ट्रस्ट को अग्निपरीक्षा देने के लिए तैयार रहना चाहिए। इस्तीफा देने से कोई दोषी नहीं हो जाएगा और इस्तीफा न देने से कोई निर्दोष सिद्ध नहीं हो जाएगा। मैं निवेदन करना चाहता हूं कि राम मंदिर ट्रस्ट को सामूहिक उत्तरदायित्व लेते हुए पूरी दुनिया के सामने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्ष पर साधा निशाना

इस दौरान उन्होंने कहा कि राम मंदिर में चोरी की घटना निश्चित रूप से गंभीर है, लेकिन कॉकरोच और चमगादड़ जैसी सोच रखने वाले लोगों का भगवान राम से कोई वास्ता नहीं है। तथाकथित धर्मनिरपेक्ष (सेक्युलर) पार्टियों के नेताओं का न तो राम मंदिर से कोई लेना-देना है, न हिंदुओं से और न ही सनातन धर्म से। उन्हें इस बात में कोई दिलचस्पी नहीं है कि चोरी किसने की। उनका एकमात्र एजेंडा इस चोरी के बहाने सिर्फ और सिर्फ राम मंदिर को बदनाम करना है।

बता दें कि आचार्य प्रमोद कृष्णम ने यूपी विधानसभा चुनावों से पहले समाजवादी पार्टी की निकलने वाली ‘रथ यात्रा’ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा को ‘रथ यात्रा’ नहीं ‘हज यात्रा’ निकालनी चाहिए। उनका यह बयान सपा की तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति पर सीधा प्रहार है।

‘मुझे भरोसा है कि एक भी चोर नहीं बचेगा’

आचार्य प्रमोद कृष्णम कहते हैं कि राम मंदिर में चोरी हुई है और उसका दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए। मुझे पूरा भरोसा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के होते हुए राम मंदिर की चोरी का एक भी चोर बच नहीं पाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top