Newswahni

किशनगंज में सरकारी जमीन पर चला ट्रैक्टर एकड़ डिसमिल से हटाया अतिक्रमण चाय की फसल नष्ट भू माफियाओं में हड़कंप…




मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देशों के बाद, किशनगंज प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को सदर थाना क्षेत्र के बलवा गांव में 5 एकड़ 12 डिसमिल सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। अतिक्रमणकारियों द्वारा सरकारी जमीन पर लगाई गई चाय की फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोगों ने अवैध रूप से इस भूमि पर कब्जा कर चाय की खेती शुरू कर दी थी। अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया
जांच में यह भूमि सरकारी पाई गई, जिसके बाद अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व और पुलिस विभाग की टीमें मौके पर मौजूद थीं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी जमीनों की पहचान की जा रही है। जहां भी अतिक्रमण पाया जाएगा, वहां इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी। भू-माफियाओं द्वारा भवन निर्माण, खेती या अन्य किसी भी तरीके से सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। संरक्षण के लिए लगातार अभियान चलाए जाएंगे
बलवा में हुई इस कार्रवाई के बाद अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने आम जनता से सरकारी भूमि पर अतिक्रमण न करने और ऐसी किसी भी जानकारी मिलने पर तुरंत सूचित करने की अपील की है। अधिकारियों ने दोहराया कि सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए लगातार अभियान चलाए जाएंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top