Newswahni

पूर्णिया में पेड़ से टकराया अनियंत्रित ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत ट्रैक्टर पर लदा था सरिया रफ्तार तेज होने की वजह से हुआ हादसा…




पूर्णिया में हुए एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर के ड्राइवर की मौत हो गई। यह घटना मरंगा थाना क्षेत्र के बायपास रोड पर हुई। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर पर भारी मात्रा में लोहे का सरिया लदा हुआ था। बायपास रोड पर ट्रैक्टर की गति काफी तेज थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक संतुलन खोने के कारण ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतर गया और सीधे एक बड़े पेड़ से जा टकराया। सरिया लदा होने के कारण ट्रैक्टर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। बीकोठी थाना क्षेत्र के भटसरा गुरुजी टोला का था मृतक घटना की सूचना मिलते ही मरंगा थाना की पुलिस तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को ट्रैक्टर से बाहर निकाला। मृतक की पहचान बिनोद कुमार मंडल के रूप में की गई है, जो बीकोठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भटसरा गुरुजी टोला के निवासी थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच (GMCH) पूर्णिया भेज दिया है। इसके साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है ताकि यातायात बाधित न हो। उधर, घटना की जानकारी के बाद रोते-बिलखते परिजन आनन-फानन में जीएमसीएच पूर्णिया पहुंचे। मरंगा थाना पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top