Newswahni

जन सुराज के नेता भाजपा में हुए शामिल मंत्री प्रमोद बोले बांकीपुर उपचुनाव में जनता जन सुराज को नकार देगी प्रत्याशी की होगी…




बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच शनिवार को बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह हुआ। जिसमें जन सुराज के कई नेताओं और सैकड़ों समर्थक भाजपा में शामिल हुए। जन सुराज नेता अविनाश प्रताप रूड़ी, जिला पार्षद रूबी गुप्ता, रूबी सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता ली। बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव पर प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी जनता जन सुराज को नकारने जा रही है और बांकीपुर में उसके प्रत्याशी की जमानत जब्त होना तय है। भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे और उपचुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी। विकास कार्य देखकर दूसरे दल के नेता प्रभावित हो रहे मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर राजनीतिक दलों के नेता-कार्यकर्ता लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं। जन सुराज के अधिकांश नेता अब भाजपा से जुड़ रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि जनता का भरोसा भाजपा-एनडीए के पक्ष में लगातार मजबूत हो रहा है। भाजपा की संगठनात्मक मजबूती और जनहित की नीतियों के कारण पार्टी का दायरा लगातार बढ़ रहा है और हर वर्ग के लोग भाजपा के साथ खड़े हो रहे हैं। ‘भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, राष्ट्र निर्माण का संगठन’ भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रीति शेखर ने कहा कि भाजपा के प्रति समाज के हर वर्ग का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ काम करने वाला संगठन है। पार्टी की कार्यकर्ता-आधारित संस्कृति, सेवा भाव और विकास की राजनीति से प्रेरित होकर लोग स्वेच्छा से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। नए सदस्यों के जुड़ने से पार्टी और अधिक मजबूत होगी और बांकीपुर उपचुनाव सहित आगामी चुनावों में भाजपा को और बड़ी सफलता मिलेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top