Newswahni

सीतामढ़ी में रेलवे ट्रैक पर शव मिला दो टुकड़ों में पड़ा था पहचान नहीं पुलिस जांच में जुटी…




सीतामढ़ी जिले के पुपरी में शनिवार को रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। यह घटना पुपरी थाना क्षेत्र के पुरानी ओवरब्रिज के नीचे रेलवे स्टेशन के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शव दो हिस्सों में बंटा हुआ था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत किसी ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। स्थानीय लोगों ने भी मालवाहक ट्रेन से युवक के कटने की बात कही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय रेलवे थाना पुलिस और पुपरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही घटना के वास्तविक कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। स्थानीय निवासी इंद्र कुमार ने बताया कि सुबह लोगों ने उन्हें मालवाहक ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत होने की सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि शव दो टुकड़ों में बंटा हुआ था, जिसमें सिर और धड़ अलग हो गए थे। स्थानीय लोगों से पूछताछ और आसपास के सहयोग के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top