Newswahni

मधुबनी में लीटर नेपाली शराब जब्त उत्पाद विभाग की टीम ने दो स्कॉर्पियो से बरामद की तस्कर फरार…




मधुबनी उत्पाद विभाग ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को लौकही थाना क्षेत्र के मनसापुर-नरहिया के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो स्कॉर्पियो वाहनों से 1,188 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में दोनों वाहन जब्त कर लिए गए, जबकि तस्कर मौके से फरार हो गए। दो स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में शराब बरामद उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर ने बताया कि विशेष अभियान के तहत पहले स्कॉर्पियो से 80 कार्टन में 720 लीटर और दूसरे स्कॉर्पियो से 52 कार्टन में 468 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद हुई। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। फरार तस्करों की तलाश जारी छापेमारी के दौरान तस्कर मौके से भागने में सफल रहे। उत्पाद विभाग ने उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की पहचान की जा रही है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। अवैध शराब के खिलाफ अभियान रहेगा जारी उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए विभाग पूरी सतर्कता के साथ अभियान चला रहा है। जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। विभाग ने लोगों से भी अपील की है कि अवैध शराब से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top