Newswahni

भोजपुर में करंट लगने से किसान की मौत बारिश के बीच घर से बाहर निकले थे बिजली के पोल में हाथ सटने से…




भोजपुर में करंट लगने से किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान डुमरिया गांव निवासी कुंवर यादव(52) के तौर पर हुई है। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक के बेटे बबलू यादव ने बताया कि घर बाहर ही बिजली का पोल गड़ा हुआ है। तेज बारिश हो रही थी। इसी बीच पिताजी बाहर चले गए। वापस लौटते समय उनका हाथ पोल में सट गया। झटका लगते ही जमीन पर गिर पड़े। कुछ देर बाद मैं जब बाहर निकला, देखा कि मृत अवस्था में पड़े हुए हैं। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। मृतक पांच भाई-बहन में तीसरे नंबर पर थे। परिवार में पत्नी धमरजिया देवी, चार पुत्र पवन यादव, बबलू यादव, पप्पू यादव, राजा यादव और एक पुत्री रेखा कुमारी है। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top