Newswahni

राजौरी में यात्रियों से भरी टेम्पो ट्रैवलर पलटी हादसे में लोग घायल अस्पताल में चल रहा इलाज…



Rajouri Accident: राजौरी के चपरियां इलाके में गुरुवार (16 जुलाई) को तेज रफ्तार टेम्पो ट्रैवलर हादसे का शिकार हो गई। यात्रियों से भरी टेम्पो ट्रैवलर बेकाबू होकर अचानक पलट गई। इस दुर्घटना में 20 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि टेम्पो ट्रैवलर सुबह के वक्त काफी स्पीड से जा रही थी, तभी अचानक वो सड़क किनारे पलट गई।

स्थानीय लोगों ने मौके पर लोगों को बाहर निकालना शुरू किया और सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत राजौरी के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनके इलाज कर रही है।

राजौरी पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है और ड्राइवर की लापरवाही को लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में ओवरस्पीडिंग को मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने इलाके में यातायात को सुगम बनाने के लिए जवान तैनात किए हैं। राजौरी-पुंछ हाईवे पर ऐसे हादसे इसलिए भी होते हैं क्योंकि सड़क काफी खराब है। तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग भी हादसे के पीछे का कारण हो सकती है। परिवहन विभाग को इन रास्तों पर सख्त निगरानी बढ़ानी चाहिए ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके। अभी तक किसी की जान नहीं गई है, जो राहत की बात है। वहीं, सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

पिछले  दिनों स्कॉर्पियो और ऑल्टो की हुई थी टक्कर

जम्मू में भी सोमवार को सड़क हादसा हुआ, जहां श्री धुधाधारी आश्रम और आर्मी गेट के पास स्थित वाटर पॉइंट के नजदीक स्कॉर्पियो और ऑल्टो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान आकिब एजाज (पुत्र एजाज अहमद, निवासी शाहदरा शरीफ) और मोहम्मद फैजान (पुत्र मोहम्मद यूनुस, निवासी बफलियाज पुंछ) के रूप में हुई है। दोनों को तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से एंबुलेंस से गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) राजौरी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top