![]()
नालंदा के सोहसराय थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक होटल मैनेजार की पिटाई कर दी। खाने के पेमेंट को लेकर विवाद हुआ था। पूरी वारदात होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना 17 नंबर मोड़ के पास की है। पुलिस के आने पर भड़के होटल के संचालक शशि रंजन ने बताया कि बुधवार की शाम 8 से 10 की संख्या में कुछ युवक होटल पहुंचे थे। खाना खाने के दौरान आपस में ही उलझ रहे थे। इसी बीच गश्त पर निकली स्थानीय पुलिस टीम खाने के लिए होटल पहुंची। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने उनसे भी बहस शुरू कर दी, जिसके बाद टीम बिना खाना खाए वहां से वापस लौट गई। गाली-गलौज और बेरहमी से पिटाई संचालक के अनुसार, पुलिस के जाने के बाद आरोपी इस बात से आगबबूला हो गए कि पुलिस को होटल से ही किसी ने बुलाया है। इसी गलतफहमी के चलते बदमाशों ने मैनेजर नीतीश के साथ गाली-गलौज की और फिर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, उपद्रवियों ने होटल में रखे सामानों में भी तोड़फोड़ की। थानाध्यक्ष ने सख्त कार्रवाई की कही बात पीड़ित पक्ष की ओर से मामले की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई जा रही है। सोहसराय थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मारपीट का वीडियो संज्ञान में आया है। फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। आवेदन मिलते ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link